खागा में बजरंग दल का आक्रोश प्रदर्शन, किया पुतला दहन

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू दीपू चंद्र दास की हत्या के विरोध में खागा में बजरंग दल ने आक्रोश प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। यह कार्यक्रम जिला संयोजक राजू सोनकर के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
सभा को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रांत समरसता प्रमुख डॉ. शिवस्वरूप विश्वकर्मा ने कहा कि बांग्लादेश को याद रखना चाहिए कि 1971 में भारत ने उसकी कितनी मदद की थी, और आज वही देश हिंदू अल्पसंख्यकों का दुश्मन बन गया है। उन्होंने कहा कि दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या अमानवीय है और हिंदू समाज इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
हिंदू समाज की मांग है कि बांग्लादेश सरकार अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा की गारंटी ले। ठोस कानून बनाए जाएं ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर कठोर सजा दी जाए। आक्रोश प्रदर्शन के बाद पुतला दहन किया गया और हनुमान चालीसा पाठ के साथ विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “इस्लामिक आतंकवाद मुर्दाबाद” और “बजरंग दल जिंदाबाद” के नारे लगाए।
इस मौके पर विहिप प्रांत समरसता प्रमुख डॉ. शिवस्वरूप विश्वकर्मा, विभाग मातृ शक्ति संयोजिका सुधा मिश्रा, जिला अध्यक्ष डॉ. अजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष नरेश चंद्र कश्यप, मातृ शक्ति जिला संयोजिका मध्यम त्रिवेदी, सह संयोजक रितेश सोनी, राहुल विश्वकर्मा, रोहित दीक्षित, जिला सह मंत्री सुनील सोनी, जिला गोरक्षा प्रमुख श्रवण कुमार मौर्य, जिला सत्संग प्रमुख राजेश गुप्ता, नगर कार्याध्यक्ष राजेश साहू, नगर उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, बजरंग दल नायक संयोजक विकास मिश्रा, सह संयोजक अंबुज गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और हिंदू समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button