झारखंड में बुजुर्ग महिलाएं निकलीं छिनतई गिरोह की सरगना! रांची पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 15 अपराधी गिरफ्ता

Elderly women turned out to be the ringleaders of a snatching gang in Jharkhand! Ranchi police took major action, 15 criminals arrested

रांची/झारखंड। राजधानी रांची में लगातार छिनतई की घटनाएं बढ़ी है। चेन स्नेचिंग हो या मोबाइल, अपराधी महिला और पुलिस दोनों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में पिछले दिनों रांची जोन के आईजी ने पुलिस पदाधिकारी और थाना प्रभारी के साथ बैठक कर छिनतई गिरोह के खिलाफ कड़े कार्रवाई का निर्देश दिया था। ऐसे में रांची पुलिस अब छिनतई गिरोह का भांडा फोड़ भी कर रही है और पिछले चार दिनों में 15 अपराधियों को जेल भेजा जा चुका है। इसी कड़ी में रांची पुलिस ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के छिनतई गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिसमें कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। खासकर दो बुजुर्ग महिलाएं भी पुलिस के हत्थे चढ़ी हैं। जो चेन छिनतई के बाद रिसीवर का काम करती थी और जलपाईगुड़ी समेत अन्य जगहों पर उसे खपाने का काम करती थी। इसमें अनिकेत दास जबकि बुजुर्ग महिला आरोपी फूनो ग्वाला और झुनिया राय शामिल है।
सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि हाल के दिनों में राजधानी रांची में छिनतई की घटना को अपराधियों की ओर से अंजाम दिया गया था। सदर थाने में 1 अक्टूबर को चेन छिनतई का प्रयास का मामला सामने आया था। एक आरोपी को पकड़ा गया था। पूछताछ में उसने इनकार कर दिया। फिर उसे पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया था। बाद में इस कांड का अनुसंधान शुरू हुआ। तो पता चला कि दो महिलाएं जो पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। जो रिसीवर है और रांची में रहती है। जितने लोग चेन छिनतई करते हैं उनका रिसीवर का काम करती है। सिटी एसपी के अनुसार जलपाईगुड़ी का एक संगठित आपराधिक गिरोह में शामिल अपराधी और उनकी पूरी टीम होती है। जो किसी भी शहर में आते हैं। तो टीम बनाकर के आते हैं। जिसमे कुछ लुटने वाले होते हैं, कुछ रिसीवर होते हैं, कोई ट्रांसपोर्टिंग करने वाले होते हैं और कुछ खपाने वाले होते हैं। अभी लूटने और रिसीवर को पकड़ा गया है। सदर थाना में जिस कांड में जिसने अपराध से इनकार किया था। जब महिलाएं पकड़ी गई। तो यह राज खुला कि पकड़े गए पीआर बॉन्ड पर छोड़ गए आरोपी की ओर से ही सारी छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था। दोनों महिलाओं के पास से दो छिनतई के चेन भी बरामद किए गए हैं।वहीं सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में भी 2 लाख रुपए के लूट की गई थी। उसमें भी चेन छिनतई में पकड़े गए अपराधी अनिकेत दास की संलिप्तता थी। लूट के समय में पहने के शर्ट के आधार पर पहचान की गई थी।
ऐसे में सदर थाना क्षेत्र के चेन छिनतई के मामले का उद्भेदन कर लिया गया है। दो चेन बरामद कर लिए गए हैं। उसके साथ ही सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में लूट कांड का भी खुलासा कर लिया गया है। इस गैंग के और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीटी एसपी ने कहा कि सभी थाना प्रभारी को चौकस रहते हुए छिनतई के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए है और उसी के तहत चार दिन के अंदर 15 छिनतई के आरोपी पकड़े गए हैं। उन्हे जेल भेजा गया है। लगातार काम किया जा रहा है। खासकर नवरात्र में इस पर विशेष चौकसी बरती जा रही है।
इसके साथ ही एसएसपी आवास के पास से एक युवती से मोबाइल छिनतई की घटना का उद्भेदन किया गया है। लालपुर थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों मोहम्मद सैफ और मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार किया है। जिनका पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। इनके पास से लूट में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल बरामद किए गए हैं। इन सभी मामलों में डीएसपी सदर और सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन करके पूरी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button