गर्भवती महिला ने अलीगढ़ पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप,थाने में बंद कर पीटने और थर्ड डिग्री देने की कही बात
Pregnant woman made serious allegations against Aligarh police, said that she was locked in the police station and beaten and given third degree

अलीगढ़/उत्तर प्रदेश। अलीगढ़ पुलिस पर एक गर्भवती महिला ने थाने में बंद कर पीटने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया पुलिस ने थाने में बंद करके पट्टे से पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। गर्भवती महिला ने पुलिस पर पिटाई कर थर्ड डिग्री देने का आरोप भी लगाया है। महिला की गंभीर हालत देख भारी मात्रा में पुलिसकर्मी महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला की हालत को गंभीर देखते हुए उसे मोहनलाल गौतम महिला जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बता दें कि पूरा मामला अलीगढ़ जिले की खैर कोतवाली का है। रविवार को पुलिसकर्मियों पर पूजा नाम की एक गर्भवती महिला ने अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। महिला का कहना है कि वह अपने मकान मालिक की शिकायत लेकर थाने गई थी। वह उसके मकान में किराए पर रह रही थी। मकान मालिक ने उसका समान कमरे से निकालकर बाहर फेंक दिया। उसको पुलिस ने छोड़ दिया मुझे पकड़कर बंद कर लिया और मुझे थाने के कमरे में ले जाकर पट्टे ही पट्टे मारे हैं। अब पुलिस मेरा मेडिकल कराने के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल लेकर आए हैं। मेरे चोटें आई है इस लिए मुझ यहां लाया गया है।
गर्भवती महिला के आरोप को लेकर पुलिस का अलग ही कहना है। तहसील खैर परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के दौरान एक महिला पूजा निवासी कस्बा खैर का मकान मालिक से किराए को लेकर इसका विवाद था जिसकी शिकायत लेकर समाधान दिवस पहुंची। शिकायत दर्ज कराने के दौरान अन्य फरियादियों से उसका विवाद हो गया। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए महिला पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और अपने साथ थाने ले गई।
इस संबंध में खैर सीओ वरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला द्वारा समाधान दिवस की प्रकिया में बाधा उत्पन्न की गई थी। महिला को शांतिपूर्वक थाने लाया गया और नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है। रविवार को उसका डॉक्टरी परीक्षण कराकर शांतिभंग की धारा 170 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।




