दिल्ली में कैंसर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़, नकली दवाई बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

सुनील कुमार शर्मा/नई दिल्ली। कैंसर पीड़ित मरीजों को इलाज के दौरान कीमोथेरेपी ड्रग्स और अन्य महत्वपूर्ण दवाइयों के नाम पर फर्जीवाड़ा करके नकली दवाई बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने इस आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी दिल्ली के दो नामी कैंसर हॉस्पिटल के इंप्लायी बताए जा रहे हैं। यह लोग कैंसर पीड़ितों की जिंदगी से खिलवाड़ कर उन्हें धोखा देने का काम करते थे।
आरोपियों ने मोती नगर में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी बना रखी थी। इनके पास से लगभग 7 इंटरनेशनल और दो इंडियन ब्रांड के कैंसर की नकली दवाइयां बरामद की गई है। जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। साथ ही उनके पास से काफी सारे सामान भी बरामद किए गए हैं। स्पेशल पुलिस कमिश्नर शालिनी सिंह ने बताया की डीसीपी अमित गोयल की देखरेख में एसीपी रमेश चंद्र लांबा, इंस्पेक्टर सत्येंद्र मोहन की टीम ने इस बड़े मामले का खुलासा किया है।
पुलिस टीम को एक इनफार्मेशन मिली थी। उसके आधार पर पुलिस ने मोती नगर के डीएलएफ के पास छापा मारा और वहां से काफी मात्रा में सामान बरामद किए गए। एक करोड़ 75 लाख के 140 भरे हुए इंजेक्शन अलग-अलग ब्रांड के बरामद किए गए। साथ ही यूएस डॉलर और भारतीय करेंसी भी बरामद की गई है। इस गैंग का मास्टरमाइंड विपिल जैन है। जबकि बाकी इसके और साथियों की पहचान सूरज, नीरज चौहान, परवेज, कोमल तिवारी और अभिनव कोहली के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button