पहले बिल फिर मिलेगा नया ट्रांसफार्मर, जेई ने जारी किया तुगलकी फरमान

सत्येंद्र शुक्ला,(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। जिले के खखरेडू नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में ट्रांसफार्मर फुके होने के कारण पिछले कई दिनों से इस भीषण गर्मी में लोग बूंद-बूंद पानी, रोशनी एवं गर्मी से निजात के लिए पंखे की हवा के लिए तरस रहे हैं।
नगर क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में कई ट्रांसफार्मर जलने से नगर वासियों को भारी असुविधाओ का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी में लोग बेहाल हैं। बार- बार शिकायत के बाद भी अवर अभियंता फुके ट्रांसफार्मरो को नहीं बदलवा पा रहे हैं। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फरमान है कि हर हाल में जले ट्रांसफार्मर 24 घंटे में बदल दिये जाए। लेकिन बिजली विभाग मुख्यमंत्री के आदेशों का कितना अमल कर रहा है इसकी सच्चाई जानना हो तो नगर के जोधा नगर और कृष्णा नगर के वार्डों के लोगों की पीड़ा सुन लीजिए। यहां जोधा नगर में 25 केवी के दो ट्रांसफार्मर 15 दिन से जले हैं कृष्णा नगर में 25 केवी का 1 ट्रांसफार्मर जला है। इन ट्रांसफार्मरों के जलने से नगरीय क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बुरी तरह चरमराई हुई है। यहां लोग पीने के पानी के लिए इधर उधर भाग रहे हैं।वार्ड के सभासद रामविकास वा रोहित कुमार ने आनलाइन वा मौखिक रूप से शिकायत की इसके बाद भी विभाग द्वारा ट्रांसफारमर नहीं बदले गये। भीषण गर्मी में नगर के लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। इसके बाद भी विभाग हांथ पर हाथ धरे बैठा है। इस संबंध में कनपुरवा पावर हाउस जेई से बात करने पर उन्होंने बताया कि ग्राम वासियों के अधिकतर बिल जमा नहीं है इसलिए ट्रांसफार्मर बदलने में लेट हो रहा है बाकी हमने एस्टीमेट बनाकर भेज दिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button