गाजियाबाद के मदरसे में बच्चे के साथ कुकर्म करने वाला हाफिज गिरफ्तार

गाजियाबाद।  गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मदरसे में करीब 12 वर्षीय छात्र के साथ कुकर्म करने वाले हाफिज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हाफिज के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। आरोपी हाफिज ने मदरसे में ही अरबी तालीम हासिल करने वाले 12 वर्षीय छात्र के साथ कुकर्म किया था।
मूल रूप से बागपत का रहने वाला 12 वर्षीय एक छात्र लोनी थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्थित मदरसे में अरबी तालीम हासिल कर रहा था। हाफिज उसे तालीम देता था। हाफिज ने मासूम बच्चे के साथ कुकर्म किया। बच्चे की हालत खराब हुई तो इसकी जानकारी उसने अपने घर वालों को दी। इसके बाद हाफिज फरार हो गया। बच्चे के परिवार वालों के की तहरीर पर थाना लोनी कोतवाली में हाफिज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि हाफिज ने बच्चे और परिवार को धमकी भी दी थी।

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया और कुछ घंटों बाद ही मदरसे के मामून नाम के हाफिज को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर छात्र का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button