सिरफिरे ने जिंदा सांप का सिर मुंह मे रखा और चबाकर जमीन पर थूक दिया

उत्तराखंड डेस्क। सांप को देखते ही लोगों की धड़कने तेज हो जाती हैं। क्योंकि भैया… खतरा महसूस होने पर यह जानवर सिर्फ अटैक नहीं करता, बल्कि अपने जहर से आदमी को मौत की नींद भी सुला देता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इस हैरतअंगेज वीडियो ने लोगों का दिमाग घूमा दिया है। हुआ यह कि एक शख्स ने बेवजह एक जिंदा सांप को पकड़ा और वीडियो बना रहे लोगों के सामने उसके सिर को मुंह में डाल कच्चा चबाने के बाद उसे जमीन पर थूक दिया। अब लोग इस शख्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह वीडियो ‘यूनिक 4us’ (@ARSHAD_93900) नाम के ट्विटर हैंडल से 22 मई को पोस्ट किया गया। उन्होंने कैप्शन में दावा किया- लालकुआं ( नैनीताल) टूट रही थी रेलवे नगीना कॉलोनी वही बैठा ये आइसक्रीम वाला व्यक्ति…। इसके साथ उन्होंने जिंदा सांप काट के खा गया और उत्तराखंड व नैनीताल को हैशटैग के तौर पर यूज किया। इस क्लिप को खबर लिखे जाने तक सौ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
‘रिपोर्ट के अनुसार, प्रभागीय वन अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि शख्स पर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शख्स को जेल भेज दिया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उसने ऐसा क्यों किया। वहीं फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर चंदन सिंह ने कहा कि पुलिस ने सोमवार को आरोपी को पकड़ा। उसके पास आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र नहीं था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने ऐसा क्यों किया। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।




