दिल्ली में वकील की घिनौनी हरकत, नौकरी का झांसा देकर कोर्ट चैंबर में किया रेप

तीस हजारी कोर्ट की घटना, रेप के बाद 1500 रुपये देकर भेजा

नई दिल्ली। दिल्ली में एक कोर्ट के चैंबर में युवती से रेप का मामला सामने आया है। घटना तीस हजारी कोर्ट के चैंबर की है। रेप का आरोप एक वकील पर ही है। फिलहाल सब्जी मंडी थाना पुलिस ने युवती के बयान पर रेप समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले में छानबीन चल रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नौकरी दिलाने के नाम पर चैंबर में बुलाया
मामले में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, 21 वर्षीय पीड़ित युवती भजनपुरा इलाके में रहती है। वह आठवीं तक पढ़ी है। घर की माली हालत ठीक नहीं है। इसलिए उसने अपनी चचेरी बहन को कोई नौकरी दिलवाने के लिए कहा था। बहन ने उसे एक आदमी का नंबर दिया और कहा कि इन अंकल से बात कर लेना, यह जॉब लगवा देंगे। उन अंकल से बात हुई तो उन्होंने पूछा कि वह किसी तरह की जॉब कर सकती है। बाद में युवती से उसका आधार कार्ड वॉट्सऐप करवाया। अब उसने कहा कि तुम्हारे लायक कोई जॉब होगी तो मैं तुम्हें बता दूंगा। इसके बाद 15-20 दिन बाद उस शख्स ने फिर युवती के पास कॉल की। उसने कहा कि तुम्हें मेरे चैंबर में आकर दिखाना होगा कि तुम्हें पढ़ना लिखना आता है या नहीं। अब युवती उनके चैंबर में पहुंच गई। जहां कथित अंकल और उनकी असिस्टेंट थी। उसने अब युवती से कहा कि ठीक है मैं अभी बिजी हूं, तुम्हारे लायक कोई जॉब होगी तो 8-10 दिन में बताउंगा। अब 10 दिन बाद युवती ने ही उन्हें कॉल की। आरोपी ने 27 जुलाई को एक बार फिर युवती को चैंबर में बुला लिया।
युवती 27 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे आरोपी के चैंबर में पहुंची। वहां आरोपी के अलावा दो और लोग बैठे थे, जो कुछ देर बाद वहां से चले गए। आरोप है कि उसके बाद ही आरोपी ने गंदी हरकतें शुरू कर दीं। वह युवती के नजदीक आने लगा। चैंबर अंदर से बंद कर के युवती के साथ रेप किया। आरोपी ने वादा किया कि वह उसे पैसों की कमी नहीं होने देगा। युवती रोने लगी तो आरोपी धमकी देने लगा। उसने कहा कि मैं वकील हूं, सच को झूठ और झूठ को सच बनाना मुझे अच्छी तरह आता है। तुम अकेली हो, मेरे साथ बहुत लोग हैं। इसके बाद आरोपी ने उसे 1500 रुपये दिए और चुपचाप वहां से चले जाने के लिए कहा। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। युवती घर पहुंची और फिर अपनी चाची के पास गई। जहां उसने आपबीती बताई। चाची के कहने पर ही युवती ने थाने में जाकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया और फिर 30 जुलाई को युवती के बयान पर केस दर्ज किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button