कई सालों से बंद पड़े घर में मिला 10 साल पुराना कंकाल, नोकिया फोन से खुलेगा मौत का राज

A 10-year-old skeleton was found in a house that was closed for many years, the secret of death will be revealed by Nokia phone

हैदराबाद/एजेंसी। बीते दिन हैदराबाद के नामपल्ली में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। खेलते-खेलते अचानक उनकी बॉल सामने वाले घर में चली गई। घर कई सालों से बंद पड़ा था। बाहर से देखने में ही यह घर किसी खंडहर से कम नहीं लग रहा था। जब बच्चे अपनी बॉल लेने के लिए घर में घुसे तो सभी सन्न रह गए।
बाहर से भूतिया दिखने वाले इस घर में एक कंकाल पड़ा था। कंकाल बुरी तरह से सड़ चुका था और सिर्फ हड्डियों का कुछ हिस्सा ही दिखाई दे रहा था। कंकाल के आसपास ढेर सारे बर्तन बिखरे पड़े थे, जिससे पता चल रहा था कि शायद यह कोई रसोई घर है।
आसपास के लोगों को जब इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो एक के बाद एक चौंकाने वाले साक्ष्य सामने आने लगे। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वो कंकाल आमिर खान नामक एक बूढ़े व्यक्ति का है, जिसकी उम्र लगभग 50 साल हो सकती है।
कंकाल के पास पुलिस को नोकिया का एक पुराना फोन भी मिला है। इसके अलावा आसपास कुछ पुराने नोट भी पड़े थे, जिन्हें नोटबंदी के बाद बंद कर दिया गया था। पुराने नोट देखकर पुलिस को शक हुआ कि यह कंकाल लगभग 10 साल पुराना हो सकता है, क्योंकि नोटबंदी 2016 में हुई थी और घर में मिले नोट उससे पुराने हैं।
पुलिस की छानबीन में पता चला कि कई सालों से बंद पड़ा यह घर मुनीर खान का था। मुनीर के 10 बच्चे थे और आमिर उसका तीसरे नंबर का बेटा था। आमिर इस घर में अकेले रहता था और उसके बाकी भाई-बहन कहीं दूर रहते हैं। पुलिस के अनुसार, “आमिर को मरे इतने साल हो गए उसकी हड्डियां भी गलने लगी थीं। आमिर के शव पर मारपीट या खून के कोई निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में पुलिस को शक है कि आमिर की मौत प्राकृतिक रही होगी।”
एसीपी के अनुसार, आमिर के भाई शहदाब ने उसकी अंगूठी और कपड़ों की पहचान की है। पुलिस ने पूरे घर को सील कर दिया है। मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है। आमिर के कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button