कानपुर के लव अफेयर और हत्याकांड में धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम पहुंची यूपी पुलिस

UP police reached Dheerendra Shastri's Bageshwar Dham in Kanpur's love affair and murder case

  • कानपुर में पति की हत्‍या के बाद बागेश्‍वर धाम में छिपी थी पूनम
  • पूनम और देवर मनोज के बीच अवैध संबंध, दोनों पकड़े गए
  • फोन चालू करते ही कानपुर पुलिस को मिली पत्‍नी की लोकेशन

कानपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के कानपुर में एक महिला का अपने देवर से अफेयर चल रहा था। पति दोनों के बीच प्रेम में बाधक बनने लगा तो उन्‍होंने उसकी हत्‍या कर दी और फरार हो गए। देवर और भाभी पिछले छह महीने से छतरपुर स्थित बागेश्‍वर धाम आश्रम में सेवादार बनकर छिपे हुए थे। कानपुर पुलिस को सूचना मिली तो वहां पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।बिधनू के खेरसा गांव में रहने वाले दिनेश अवस्‍थी ने एक साल पहले पूनम के साथ प्रेम विवाह किया था। साथ में छोटा भाई मनोज भी रहता था। दिनेश दिन में नौकरी के लिए बाहर चला जाता था। घर में पूनम और मनोज रह जाते थे। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। दिनेश को जब इसके बारे में पता चला तो घर में कलह होने लगी। दिनेश को अपने संबंधों में बाधक बनते देख पूनम और मनोज ने इस साल 24 अप्रैल को दिनेश को लाठी डंडों से पीटा। फिर चाकू घोंपकर उसकी हत्‍या कर दी। आरोपियों ने दिनेश के हाथ और पैर बांधकर गांव के पास ही तालाब में फेंका और फरार हो गए।
पुलिस पूछताछ में मनोज और पूनम ने बताया कि वारदात के बाद से इन लोगों ने अपने फोन बंद कर लिए थे। ये लोग लखीमपुर और सीतापुर से होते हुए छतरपुर चले गए। वहां बागेश्‍वर आश्रम में सेवादार बनकर रहने लगे। कई महीने बीतने के बाद इन्‍हें लगा कि अब मामला ठंडा हो गया तो फोन चालू कर लिया। इधर कानपुर पुलिस ने इनके फोन सर्विलांस पर लगा रखे थे। जैसे ही उनका फोन चालू हुआ उनकी लोकेशन पुलिस को मिल गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button