4 बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ लिए सात फेरे, 24 घंटे बाद पहले पति और बच्चों को देख लवर को दिखाया ठेंगा

हमीरपुर/उत्तर प्रदेश। हमीरपुर जिले में चार बच्चों की मां ने घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ रामजानकी मंदिर में सात फेरे ले लिए, लेकिन चौबीस घंटे भी नहीं बीते कि अपने पति और मासूमों को देख प्रेमी का घर छोड़ वह अपने घर लौट आई है। प्रेम विवाह में अचानक यू-टर्न से प्रेमी मायूस होकर अपने घर लौट गया है।
हमीरपुर जिले के सरीला कस्बे में प्रेम विवाह का अजब-गजब मामला रविवार को सामने आया है, जिसे लेकर आम लोग हैरान हैं। जानकारी के अनुसार, महिला और उसका पहला पति सिलवासा में नौकरी करते थे। इसी दौरान महिला की मुलाकात एक युवक से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। 1 सितंबर की रात, पति ड्यूटी से लौटा तो बच्चों ने रोते हुए बताया कि उनकी मां घर छोड़कर चली गई है। पति ने बड़ी बेटी को मिर्जापुर में छोड़कर चार छोटे बच्चों के साथ पत्नी की खोज में सरीला पहुंचा। यहां उन्हें पता चला कि महिला ने रामजानकी मंदिर में प्रेमी से शादी कर ली है, लेकिन बच्चों और पति को देखकर महिला का हृदय बदल गया और वह पहले पति के पास लौटने को तैयार हो गई।
सरीला चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाया गया और किसी ने कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह शादी महज एक दिन ही चली, लेकिन पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बनी रही। यह घटना प्रेम और पारिवारिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन की अनोखी मिसाल के रूप में सामने आई। जरिया थाना प्रभारी मयंक चंदेल ने बताया कि दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन प्रेम विवाह करने के बाद महिला अपने पहले पति और बच्चों के पास लौट गई है। इस मामले की कोई तहरीर भी किसी भी पक्ष ने नहीं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button