पटना सिटी में बंदूक दिखाकर अमेजॉन कर्मचारी से 7 लाख की लूट

पटना/बिहार। राजधानी पटना के पटना साहिब इलाके में बेखबर अपराधियों ने एक निजी कंपनी के कर्मचारी से ₹700000 लूट लिए। यह घटना पटना सिटी के लिंक रोड पथ गुरु गोविंद सिंह की है। बेखौफ अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे। अपराधियों ने हथियार के बल पर इस लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद पुलिस को जैसे ही इस मामले की जानकारी हुई मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। जिस व्यक्ति से लूट की घटना अंजाम दी गई है। वह व्यक्ति एक ऑनलाइन कंपनी का स्टॉफ है। जिस व्यक्ति के साथ लूट की घटना अंजाम दी गई है वह अमेजॉन नाम की ऑनलाइन कंपनी में काम करता था।
पीड़ित ने बताया कि, ‘मैं अमेजन कंपनी का कर्मचारी हूं और जीरो माइल ऑफिस से गुलजार बाग सेंट्रल बैंक में 7 लाख रुपए जमा करने जा रहा था।’ इसके बाद उसने बताया कि कैसे ‘दो बाइक पर सवार 4 अपराधियों ने मुझे घेर लिया और बंदूक की नोक पर बैग में भरे 7 लाख रुपए लूटकर भाग गए।’ साथ ही उन्होंने ‘मेरी बाइक की चाबी छीन ली और भाग गए।
फिलहाल पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है। लाख कोशिशों के बाद भी पटना में अपराधी बेलगाम हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें ‘पुलिस और प्रशासन’ का कोई डर नहीं है। इस स्थिति के चलते अपराधी बेखौफ होकर लगातार अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जो कानून प्रवर्तन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। एक बार फिर अपराधियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है, जिसके चलते पुलिस को हमेशा की तरह सीसीटीवी से जांच करनी पड़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button