इस देश के समुद्र में नहीं डूब सकता कोई इंसान, इसका पानी लोगों के लिए वरदान, दूर करता है हर बीमारी
No person can drown in the sea of this country, its water is a boon for the people, it cures every disease

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क। समुद्र जितना सुंदर लगता है, उतना ही खतरनाक होता है। देश और दुनिया में काफी समुद्र तट यानी बीच है। जहां पर छुट्टियां मनाने टूरिस्ट आते हैं, वहीं अक्सर उन्हें सलाह दी जाती है, कि वो समुद्री लहरों से दूर रहें और ज्यादा समुद्र के अंदर जाने की कोशिश न करें। ऐसा इसलिए कहा जाता है, ताकि कोई भी डूबे नहीं। वहीं दूसरी ओर दुनिया में एक ऐसा समुद्र भी है, जहां इंसान चाहकर भी डूब नहीं सकता। भले ही आपको यकीन न आए, लेकिन ये सच है। आइए आज हम आपको इसी समुद्र के बारे में बताने जा रहे हैं।
हम जिस समुद्र की बात कर रहे हैं, उसे ‘डेड सी’ कहा जाता है। ये समुद्र दुनियाभर में मशहूर है। जो जॉर्डन और इजरायल के बीच है। कहा जाता है कि इस समुद्र में जो भी जाता है, वो डूब नहीं सकता। इंसान आपको हमेशा तैरता हुआ ही दिखाई देगा। हम सभी जानते हैं समुद्र का पानी खारा होता है, क्योंकि उसमें नमक होता है। वहीं डेड सी का पानी भी खारा है, लेकिन ये बाकी समुद्र से काफी अलग है। अन्य समुद्र से तुलना करें, तो डेड सी का पानी ज्यादा खारा है, क्योंकि इस समुद्र के अंदर जिंक, सल्फर, मैग्नीशियम, पोटाश, ब्रोमाइड और कैल्शियम जैसे मिनरल प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
डेड सी में किसी भी इंसान के न डूबने के पीछे वैज्ञानिक कारण है। दरअसल डेड सी जमीन से घिरा हुआ है और पृथ्वी की सबसे निचली घाटी में है। या यूं कहें कि ये समुद्र तल से करीब 1388 फीट नीचे है, जिसे जिसे पृथ्वी का सबसे निचला बिंदु माना जाता है। वहीं इस समुद्र की डेंसिटी 1.24 किलोग्राम/लीटर है, जिस वजह से यहां का पानी तैरने के लिए सही होता है और कोई यहां नहीं डूबता।
‘डेड सी’ का नाम सुनकर ऐसा लगता है, जैसे कोई समुद्र दो मार देगा, लेकिन ऐसा नहीं है। डेड सी कई लोगों के लिए वरदान है, क्योंकि इसका पानी कई बीमारियों को दूर करता है। वैज्ञानिकों की एक स्टडी के अनुसार, इस समुद्र के पानी में जो भी नहाता है उसकी त्वचा संबंधित सभी बीमारियां ठीक हो जाती है।
भले ही इस समुद्र का नमक इंसानों के लायक नहीं है, लेकिन यहां पानी इंसान के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ है। वहीं लोगों को सलाह भी दी जाती है, कि इस समुद्र के पानी को मुंह में न लें, इससे उनके दिल और किडनी को नुकसान पहुंच सकता है।
डेड सी पूरी दुनिया में फेमस है। यहां हर दिन हजारों की संख्या में टूरिस्ट आते हैं और कई घंटो तक इस डेड सी में तैरते रहते हैं। यही नहीं यहां की मिट्टी भी शरीर में लगाते हैं। बता दें, इस समुद्र की मिट्टी को ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। जिसकी डिमांड मार्केट में काफी ज्यादा है।




