महिला से दुष्कर्म व उसकी बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। नार्थ रोहिणी थाना पुलिस ने महिला से दुष्कर्म व उसकी बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपित इंस्पेक्टर को रोहिणी कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपित इंस्पेक्टर की काफी समय से पुलिस को तलाश थी। वह पकड़े जाने से डर से अपने ठिकाने बदलकर रह रहा था।
जमानत अर्जी कोर्ट ने की थी खारिज
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता पारिवारिक कलह की वजह से पति से अलग होकर बेटी के साथ रोहिणी इलाके में रह रही थी। उसकी दो वर्ष पहले इंस्पेक्टर से जानपहचान हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसकी नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़ की। इसके बाद उसने नार्थ रोहिणी थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो आरोपित इंस्पेक्टर फरार हो गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने कोर्ट में जमानत अर्जी भी दायर की थी, जिसे रद्द कर दिया गया था। पुलिस ने उसके ठिकानों पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में पुलिस अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से चुप्पी साधे रखी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button