यस बैंक पर बड़ी खबर, लगाया गया ₹7938000 का जुर्माना

कल शेयरों में दिखेगी हलचल, एसबीआई की है बड़ी हिस्सेदारी

नई दिल्ली/एजेंसी। यस बैंक को लेकर एक बड़ी खबर आई है। बैंक को महाराष्ट्र के गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी GST विभाग से एक नोटिस मिला है। इस नोटिस के अनुसार बैंक पर विभाग ने 7938000 रुपये का जुर्माना लगाया है। बैंक ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी।
अब इस खबर का असर कल यानी 27 मार्च 2026 को बैंक के शेयरों (Yes Bank Share) पर दिख सकता है। यस बैंक में एसबीआई की भी अच्छी खासी हिस्सेदारी है। ऐसे में एसबीआई के शेयरों में भी हलचल देखने को मिल सकती है। बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा- बैंक को 25 मार्च, 2026 को महाराष्ट्र के Goods and Services Tax (GST) विभाग से वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2021-22 तक की अवधि से संबंधित एक आदेश प्राप्त हुआ है, जिसमें GST मामले के संबंध में 7938,000/- रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
एक्सचेंज फाइलिंग मे यस बैंक ने कहा कि वह GST विभाग द्वारा भेजे गए इस जुर्माने नोटिस के आदेश को चुनौती देगा। इसके लिए बैंक को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपील करना होगा। Yes Bank पर यह जुर्माना सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स अधिनियम 2017 और महाराष्ट्र माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 (“MGST अधिनियम”) की धारा 122(1)(ii) के तहत लगाया गया है।
यस बैंक में भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई की हिस्सेदारी 10 फीसदी से ज्यादा है। डेटा के दिसंबर 2025 तक यस बैंक में एसबीआई की 10.78% हिस्सेदारी थी। जून 2025 तक यह 23.96 फीसदी थी। अगले तिमाही तक SBI ने इसे घटाकर 10.78 फीसदी तक कर लिया था।
अब जीएसटी नोटिस की खबर का असर Yes Bank के शेयरों के साथ SBI के शेयरो पर भी दिख सकता है। 25 मार्च को यस बैंक के शेयर 2.43 % (Yes Bank Share) की बढ़ोतरी के साथ 18.51 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। वहीं, SBI के शेयर 3.08 % बढ़कर 1,062.60 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button