‘सारा अली खान को देना होगा सनातनी होने का एफिडेविट’, केदारनाथ मंदिर में प्रवेश पर बीकेटीसी अध्यक्ष का बयान

देहरादून/एजेंसी। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही है। इसको लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। ऐसे में बीकेटीसी का एक बयान सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर एक प्रेस कॉन्फेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी सनातनियों का स्वागत है, लेकिन गैर सनातनी और गैर हिंदुओं का प्रवेश नहीं होगा। उन्होंने अभिनेत्री सारा अली खान पर कहा कि उनको मंदिर में प्रवेश के लिए एफिडेविट देना हो कि वो सनातनी है। इसके बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। बीकेटीसी अध्यक्ष ने सारा अली खान की केदारनाथ यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब दिया।
सारा अली खान ने पिछले साल की थी यात्रा
बता दें कि अभिनेत्री सारा अली खान ने पिछले साल चारधाम यात्रा की थी। इसकी उन्होंने फोटो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी। सारा अली खान केदारनाथ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनके अपोजित सुशांत सिंह राजपूत थे। सारा अली खान की इसी चारधाम यात्रा को लेकर सवाल किया गया तो बीकेटीसी अध्यक्ष ने एफिडेविट वाली बात कही।
गंगोत्री-यमुनोत्री और केदारनाध-बद्रीनाथ धाम
19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ और फिर 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर BKTC का बयान: सनातन धर्म के प्रति आस्था  का एफिडेविट देंगी तो मिलेगा प्रवेश - sara ali khan kedarnath visit bktc  says entry only after

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button