नोन नदी के अस्तित्व की कहानी पहुंची माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में

श्रवण कुमार तिवारी,(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। सूत्रों के आधार पर नोन नदी अपने अस्तित्व को लेकर ख़तरे में नज़र आ रही है।जिसका भागीरथ प्रयास पहुंचा माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार के दरबार लखनऊ।
द्वितीय भाग एवं अंतिम
लोकतंत्र की व्यवस्था में इस नदी को किसने और कैसे निचली गंग नहर अकबरपुर कानपुर देहात से जोड़ा था नहीं पता।
25 वर्ष पूर्व प्रदेश सरकार के कोई जनप्रतिनिधि महोदय ने यहइस नदी को राजस्व के अभिलेखों में खार्जा का नाम दर्ज करा दिया।
खार्जा उसे कहते हैं जब नदियों में बाढ़ आती है
तब बाढ़ का वह अत्यधिक जल खर्चा नदी में छोड़ दिया जाता है बाढ़ के बाद यह नदी (नहर) सूखी ही रहती थी। वर्ष 2018 से मैंने इस नो नदी पर प्रयास प्रारंभ किया और लगभग 110 किलोमीटर की यात्रा इस नदी पर की इसका कारण था इस नदी के विषय में पूर्ण जानकारी एकत्र करना। कहां से प्रारंभ और कहां पर अंत और इस ऐतिहासिक नहर में ना पानी आने का कारण क्या। प्रथम पत्र जिलाधिकारी महोदय श्रीमान अंजनेय कुमार सिंह जी पूर्व जिलाधिकारी फतेहपुर उपरांत माननीय राज्यपाल उत्तर प्रदेश राम नाईक जी, माननीय योगी आदित्यनाथ जी महाराज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, श्रीमान धर्मपाल सिंह जी सिंचाई मंत्री उपरांत श्रीमान महेंद्र सिंह सिंह जी जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश आदि सम्मानितों को प्रेषित किया था। इस नोन नदी (नहर) के कार्य को प्रदेश सरकार ने अपने संज्ञान में लेकर यथाशीघ्र कार्यवाही के आदेश भी जारी किए थे जो मैं संलग्न कर रहा हूं और जो पत्र राज्यपाल महोदय, सिंचाई मंत्री द्वारा मुझे प्राप्त कराए वह भी संलग्न कर रहा हूं
सरकार हमारी है और हम सब एक कुटुंब परिवार
से हैं और एक विचारधारा से हैं और सभी अपने हैं। हम सभी को परस्पर एक दूसरे के सहयोग में रहना चाहिए ताकि क्षेत्र का विकास हो।
हमारे उन किसान भाइयों का कल्याण हो जिनके युवा पुत्र अपने घरों से 18 वर्ष की आयु में जनपद फतेहपुर से बाहर अन्य प्रदेशों में रोजी रोटी कमाने की दिशा में चले जाते हैं क्योंकि यमुना के किनारे स्थित कृषि भूमि की कोई भी जल सिंचाई की व्यवस्था आज भी उचित
नहीं है।
वर्ष 2017 में जनपद फतेहपुर उत्तर प्रदेश में-मेरा प्रथम प्रयास दपसौरा पंप कैनाल के नाम से जाना गया (यह नहर भी लगभग 37 वर्ष बाद पुनः प्रारंभ हुई थी)
जो आज हजारों हजार किसानों को लाभ दे रही है।
इसमें भी माननीय राज्यपाल उत्तर प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, सिंचाई मंत्री, जल शक्ति मंत्री सभी का पूर्ण सहयोग मुझे प्राप्त हुआ था।
यदि केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा सरकार ना होती तो यह कार्य कभी संभव नहीं हो पाते।
यह नोन नदी (नहर) पर मेरा दूसरा प्रयास था आज 2023 में इस नदी (नहर) पर भी कार्य प्रारंभ हो गया।
इस नहर के प्रारंभ होते कई लाख किसान परिवारों का एक साथ 25 वर्ष बाद कल्याण होगा।
भाजपा प्रदेश शीर्ष नेतृत्व को पुनः बहुत-बहुत साधुवाद
अरविंद विक्रम सिंह
उपनाम संजय सिंह मवई धाम
सेवा कार्यक्षेत्र जनपद
फतेहपुर उत्तर प्रदेश




