मॉर्निंग वॉक कर पार्क से बाहर निकले शख्स की गोली मारकर हत्या, आरोपी को 6 घंटे के अंदर जीटीबी एन्क्लेव पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली ब्यूरो। शाहदरा के जीटीबी एंक्लेव इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब घात लगाकर बैठे एक हमलावर दूसरे शख्स के बाहर निकलते ही उसे गोली मार दी। गोली हर्षित भाटी (43) उर्फ सोनू के सिर में लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि मरने वाला नंद नगरी थाने का बीसी है। वह भी कई बार जेल जा चुका है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस ने हर एंगल से मामले की छानबीन की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हर्षित भाटी के खिलाफ भी कई केस दर्ज हैं। बताया गया है कि हर्षित परिवार के साथ जीटीबी एंक्लेव के जनता फ्लैट में रहता था। वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। परिवार में पत्नी, दो बच्चे व अन्य परिजन हैं। शुक्रवार सुबह वह बाहर गए थे। करीब 9:30 बजे वह बुलेट बाइक से वापस घर लौटे थे। उसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे शख्स ने उसके पास आकर उसके सिर में गोली मार दी। गोली चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। हर्षित लड़खड़ाते हुए वहीं पर गिर गया। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। हर्षित के घर पर मामले की सूचना दी गई। साथ ही 9:44 पर मामले की सूचना पुलिस को घटना के बारे में बताया गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हर्षित भाटी और आरोपी दोनों एक दूसरे को जानते हैं। पुलिस ने हमलावर की पहचान के लिए इलाके की कैमरे फुटेज खंगाली। जीटीबी एन्क्लेव पुलिस ने कई टीमों का गठन किया और सूत्रों को सक्रिय किया। अंतत: पुलिस टीम ने घटना के 6 घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान गगन जैन पुत्र मुकेश जैन उम्र करीब 40 साल निवासी 1921 जनता फ्लैट जीटीबी एन्क्लेव के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी गगन जैन ने बताया कि वह मृतक हरीश भाटी उर्फ सोनू को पिछले कई सालों से जानता है। उसे जुआ खेलने की आदत है। उसने मृतक से 40,000 रुपये का ऋण लिया और उसे प्रति माह ब्याज के रूप में 4,000 रुपये का भुगतान कर रहा था। इसके बावजूद अक्सर हरीश उर्फ सोनू जब भी शराब के नशे में होता, आरोपी के साथ बदतमीजी करता और उसके साथ अभद्र और गंदी भाषा का इस्तेमाल करने के अलावा कई बार मार-पीट भी मारता था। वह आरोपी की पत्नी के बारे में भी अपशब्दों का इस्तेमाल करता था। दो दिन पहले उसने आरोपी को बुरी तरह पीटा था और सार्वजनिक रूप से उसका अपमान किया था। इससे तंग आकर अक्सर आरोपी ने उसकी हत्या करने का फैसला किया। पूरी रात आरोपी ने शराब पी और सुबह उसे हर्षित भाटी हर्षित भाटी के कार्यक्रम की जानकारी हुई तो जब पीड़ित सुबह की सैर के बाद पार्क से बाहर आया तो उसने आकर पिस्टल से गोली चला दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। हथियार की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।




