मुंबई पुलिस ने 800 लोगों को दिया ‘दीवाली गिफ्ट’, चोरी हुए फोन मालिकों को लौटाए

800 चोरी हुए फोन बरामद, साइबर पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका

मुंबई/एजेंसी। मुंबई पुलिस ने दीवाली पर 800 लोगों को गिफ्ट दिया है। दीवाली के मौके पर मुंबई पुलिस ने बरामद किए गए 800 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटा दिए। जिससे इन लोगों की त्योहार पर खुशिया दोगुनी हो गईं। यह डीसीपी जोन-6 के तहत खोए और चोरी हुए कीमती सामानों का पता लगाने और उन्हें वापस उसके असली मालिकों तक के उद्देश्य से एक समर्पित अभियान का हिस्सा था, जिसे पुलिस ने “स्पेशल दीवाली रिटर्न गिफ्ट” कहा।
मुंबई पुलिस ने अधिकारियों द्वारा उनके मालिकों को फोन लौटाने की तस्वीरें भी साझा कीं। सोशल मीडिया पर अधिकारियों की सराहना की गई और यूजर्स ने इसे पुलिस का शानदार कदम कहा। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में, मुंबई पुलिस ने लिखा, “मुंबईवासियों के जीवन में खुशियां लाते हुए, डीसीपी जोन 6 ने खोए और चोरी हुए सामानों का पता लगाने और उन्हें वापस करने के एक समर्पित अभियान के तहत आज बरामद कीमती सामान उनके असली मालिकों को सौंप दिए।”
“एक विशेष समारोह में जोन 6 के अंतर्गत आने वाले पुलिस थानों द्वारा बरामद किए गए 800 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटा दिए गए।” सोशल मीडिया यूजर्स ने पुलिस बल की इस पहल की तारीफ करते हुए ‘हमारे वीरों को सलाम’ और ‘यह बहुत ही दिल को छूने वाला है’ जैसी टिप्पणियां कीं। एक यूजर, जिसने अपनी पहली सैलरी से खरीदा हुआ फोन खो दिया था, उसने आभार और पुरानी यादें शेयर कीं। यूज़र ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “कुछ महीने पहले मेरे इलाके में मेरा फोन खो गया था। मैंने इसकी सूचना पुलिस स्टेशन में दी, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया। मैंने इसे अपनी पहली तनख्वाह से खरीदा था। कई महीने हो गए हैं और मैं अभी भी इससे उबर नहीं पाया हूं। वैसे, दीवाली की शुभकामनाएं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button