एएमयू को बम से उड़ा देना चाहिए,लखीमपुर खीरी में जो हुआ, वो जिहाद है’: यति नरसिंहानंद सरस्वती

अलीगढ़,(उत्तर प्रदेश)। अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहने वाले जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा है कि एएमयू इस्लाम का गढ़ है। यहां भारत के विभाजन की नींव रखी गई थी। इसे बम से उड़ा देना चाहिए। इसमें जितने भी लोग रहते हैं, उन्हें डिटेंशन सेंटर में भेज देना चाहिए। जहां उनके दिमाग का इलाज हो सके। वे नौरंगाबाद में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के समापन समारोह में शामिल होने आए थे। नरसिंहानंद ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद नहीं, मंदिर है। हिन्दू समाज जाग्रत हो गया।

जल्द ही वह हिन्दुओं के पास होगा। हमें मक्केश्वर महादेव पर मेहनत करनी चाहिए। मक्केश्वर महादेव हमारे पास आएं। केवल ज्ञानवापी के आने से क्या होगा? पूरी दुनिया में जहां भी मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गई है, वह सब स्थान वापस आने चाहिए।लखीमपुर खीरी की घटना के सवाल पर महंत नरसिंहानंद ने कहा कि लखीमपुर खीरी में जो हुआ वह अपराध नहीं है, वह इस्लाम का जिहाद है। वो जिहादियों ने किया है। जो पिछले 14 सौ सालों से हमारी बहन-बेटियों को अपना शिकार बना रहे हैं। ये हर हिन्दू बेटी के साथ होगा एक दिन।
भारत जोड़ो यात्रा के सवाल पर महंत नरसिंहानंद ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मजाक है। अगर राहुल गांधी भारत जोड़ना चाहते हैं तो पहले पाकिस्तान जाएं, जिन्हें महात्मा गांधी ने बनवाया था। पहले वो उन्हें जोड़ दें। इसके बाद हम भी उनके साथ जुड़ जाएंगे। नीतीश कुमार बिना बीजेपी की बैसाखी के मुख्यमंत्री नहीं बन पाए, प्रधान मंत्री कैसे बन जाएंगे। यह मेरे लिए तो एक मजाक है। लंपी बीमारी से हो रही गायों की मौत के सवाल पर उन्होंने कहा कि गायों का वोट नहीं है, इसलिए सरकार को गायों की चिंता नहीं है। अगर गायों का वोट बनवा दिया जाए तो सरकार को उनकी चिंता हो जाएगी। यह बहुत ही दुखद विषय है। यह भारत जैसे देश के लिए बहुत ही पीड़ा का विषय ही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button