ग्रेटर नोएडा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 16 बाइकों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में बीटा दो कोतवाली पुलिस ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की 16 बाइक बरामद की हैं।
आरोपितों की पहचान गिरोह के सरगना राहुल निवासी घोडी बछेडी थाना दादरी, रोहित निवासी घोडी वछेडा, सुमित निवासी सोठा थाना बाबली जिला सामली, संदेश निवासी ग्राम वाडा कलेना थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर, सचिन और अर्जुन निवासी ग्राम जहारी थाना खैर जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस ने सेक्टर चाई-4 के पास जंगल की झाड़ियों के पास से चोरी की फर्जी नंबर प्लेट लगी 16 बाइक बरामद की हैं। एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




