स्पेन में मिली दुनिया की सबसे पुरानी शराब

शव के साथ कब्र में की गई थी दफ्न, 2000 साल बाद भी ज्यों की त्यों

मैड्रिड/एजेंसी। पुरातत्वविदों को दुनिया की सबसे पुरानी शराब से भरा बर्तन मिला है। शराब रखने का 2,000 साल पुराना कांच का ये जार या बोतल स्पेन के अंडालूसिया क्षेत्र के कार्मोना शहर में एक रोमन मकबरे में पाया गया। शराब का ये जार एक खुदाई के दौरान पांच साल पहले मिला था। इसके बाद से इस पर रिसर्च की जा रही थी, इस साल की शुरुआत में एक्सपर्ट ने पुष्टि करते हुए कहा कि इस बर्तन कंटेनर के अंदर का तरल पदार्थ शराब थी।द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, ये शराब एक कब्र से मिली, जिसे उस व्यक्ति के अंतिम संस्कार के समय उसके पास रखा गया होगा। उसके पास से ही सोने की अंगूठी भी मिली, जो उसी की मृत व्यक्ति की मानी गई है। इस अंगूठी पर रोमन देवता जानूस की छवि बनी हुई थी।

पांच लीटर शराब हजारों साल रही संरक्षित
ओला ओसुरिया नाम का जार करीब पांच लीटर संरक्षित लाल तरल से भरा हुआ था। शराब के जार में तीन एम्बर रत्न, पचौली-सुगंधित इत्र की एक बोतल और कुछ रेशमी कपड़े भी थे। ये चीजें 2019 में तब मिली थीं, जब एक स्थानीय व्यक्ति घर की दीवार बनाने के लिए खुदाई कर रहा था। उसे ये चीजें मिलीं तो उसने स्थानीय पुरातत्व बोर्ड को इसकी जानकारी दी।
कॉर्डोबा विश्वविद्यालय के रसायनज्ञ रुइज अर्रेबोला ने डिस्कवर पत्रिका को बताया कि इस खोज में एक खास बात ये था कि कब्र तक कोई नहीं पहुंचा और यह सारा सामान 2,000 वर्षों तक सील रहा। शोधकर्ताओं के मुताबिक, कब्र में बाढ़ या रिसाव के माध्यम से या संक्षेपण के जरिए कुछ भी जार के अंदर तक नहीं पहुंच सकता था।
पुरुष के शव के साथ रखी गई थी शराब
कॉर्डोबा विश्वविद्यालय की टीम को शरीर के जो अवशेश मिले, वो किसी पुरुष के थे क्योंकि रोमन लोग महिलाओं को शराब पीने की अनुमति नहीं देते थे।ऐसा माना जाता है कि कब्रों में सोने जैसी कलाकृतियां जोड़ना एक विशिष्ट रोमन अंतिम संस्कार अनुष्ठान था, ताकि मृत लोग उन्हें बाद के जीवन यानी दूसरी दुनिया में इस्तेमाल कर सकें।
रिसर्च में पता चला कि पुरानी शराब चौथी शताब्दी की है, जिससे यह दुनिया की सबसे पुरानी खोजी गई शराब बन गई। डेकैन्टर की रिपोर्ट के अनुसार कब्र जिस जगह मिली है, ये उस वक्त के कार्मो स्थानीय लोगों का पारिवारिक मकबरा था। सीलबंद दफन कक्ष 2,000 वर्षों से अछूता था और काफी हद तक बरकरार था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button