खखरेरू नगर पंचायत में नए व्यापार मंडल अध्यक्ष का हुआ चयन

New business board president selected in Khakhreru Nagar Panchayat

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। नगर पंचायत खखरेरू के ग्रीन गार्डेन मैरिज हॉल में आज नगर पंचायत के जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में धर्मेंद्र सिंह उर्फ बाला जी को व्यापार मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील पाण्डे, नीरज मिश्रा को मंत्री, महामंत्री गुन्नू अग्रहरि व उवैश खान को युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष बनाया गया इन लोगो को पद नगर पंचायत के समस्त व्यापारियों के सर्वसम्मति से बनाया गया।
इस मौके पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शिव चन्द शुक्ल उपाध्यक्ष राजेश चौधरी नगर अध्यक्ष खागा अतुल साहू खागा नगर संरक्षक अब्दुल वाहिद सहित सैंकड़ों की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम की समाप्ति पर व्यापार एकता जिंदाबाद हम सब व्यापारी एक हैं के नारों के साथ साप्ताहिक बंदी पर बारीकी से सारे व्यापारी अपने अपने विचार भी रखें है ताकि शासन द्वारा चलाई जा रही साप्ताहिक बंदी हमारे नगर पंचायत में भी पूर्ण रूप से हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button