किशनपुर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ की बिक्री तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध अभियान क्रम में पुलिस ने बड़ी सफलता अर्जित कर गांजा बेच रहे तस्कर को 5.104 किलोग्राम नाजायज गांजा के शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। क्षेत्र के नरैनी बहद गांव मार्का ईट भट्टे पर संदेह एवं सूचना क्रम में गांजा बेच रहे शातिर तस्कर को दौड़ाकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शक और संदेह पर मुखबिर सूचना क्रम में क्षेत्र में गांजा बेच रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 5.104 किलोग्राम नाजायज गांजा व एक आदद मोबाइल के साथ 120 रुपए की नगदी बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता पूछने पर रितिक सैनी पुत्र नरेश सैनी निवासी ग्राम झाल थाना असोथर बताया गया। वहीं घटना की प्रत्येक तत्थो को अभियुक्त से जांच पड़ताल की गई जांच पड़ताल में गिरफ्तार गांजा तस्कर ने चार अन्य आरोपितों का काला कारोबार में शामिल होने की बात बता पुलिस की कडाई पूछताछ में अन्य शामिल लोगों का नाम व पता बताया है। घटना में सम्मिलित स्कॉर्पियो से गांजा सप्लाई का भी मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने तत्परता से घटना की प्रत्येक बिंदुओं की जांच पड़ताल करते हुए तस्कर समेत अन्य तीन पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। वही अज्ञात स्कॉर्पियो समेत चालक पर अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को थाना स्थानीय पर आवश्यक कार्यवाही पश्चात एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया। वहीं पुलिस अन्य छानबीन एवं तत्थो पर छानबीन एवं जांच पड़ताल शुरू किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम, उप निरीक्षक प्रवीण यादव उप निरीक्षक जितेंद्र दुबे कांस्टेबल विवेक यादव कांस्टेबल राजेश तिवारी कांस्टेबल निर्भय सिंह बृजेश पाल आदि शामिल रहे।
थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि किसी भी दशा में क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दशा में क्षेत्र में मादक पदार्थो की बिक्री पर पूर्णता लगाम लगेगी। पुलिस कि इस कार्यवाही से आम जनमानस में सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराधियों एवं अपराधिकृतों पर प्रभावी नियंत्रण कार्यवाही पर आम जनमानस में कानून सुरक्षा व्यवस्था शांति का माहौल बना है।




