बहराइच एसपी ने थाने का किया औचक निरीक्षण

अखिलेश प्रताप सिंह मोनू,(बहराइच/उत्तर प्रदेश)। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने शनिवार को बौंडी थाने का औचक निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई व वाहनों का रख-रखाव देखा एवं अभिलेखों व शस्त्रागार का अवलोकन किया। फरियादियों की समस्या सुनी व अधीनस्थों के अविलंब निस्तारण के आदेश दिए। एसपी ने शस्त्रागार, कंप्यूटर कक्ष, बंदीगृह, शौचालय, भोजनालय, अभिलेखों के रखरखाव एवं आवासीय भवनों का बारीकी से निरीक्षण किया।
एसपी ने कहा कि थाने में आरक्षियों के रहने के लिए जल्द बैरक व भोजनालय निर्माण की जल्द व्यवस्था कराई जाएगी। एसपी ने एसओ गणनाथ प्रसाद, एसआई वीरेंद्र प्रताप शाही, राजाराम, अनिल यादव को बेहतर पुलिसिंग की टिप्स देते हुए कहा कि थाने आए फरियादियों के साथ मित्रवत व्यवहार करें। उनकी पूरी समस्या सुनें, त्वरित निस्तारण करें। क्षेत्र में गश्त करें, संदिग्धों पर नजर बनाए रखे।




