एमसीडी ने राजौरी गार्डन स्थित पैराडाइज मॉल किया सील, करीब तीन करोड़ का संपत्ति कर है बकाया

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम द्वारा संपत्ति कर बकायादारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज निगम ने पश्चिमी क्षेत्र में राजौरी गार्डन स्थित पैराडाइज मॉल को सील किया है। पैराडाइज मॉल पर करीब तीन करोड़ रुपये का संपत्ति कर बकाया था। संपत्ति करदाता को एमसीडी द्वारा बकाया राशि का भुगतान करने के लिए पर्याप्त अवसर दिए जाने के बावजूद करदाता बकाया कर का भुगतान करने में विफल रहा है।




