देश के महान सन्तों के आदर्शों पर चलने की जरूरत : अनूप सागर

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव  अनूप सागर के द्वारा 28 अक्टूबर 2023 को रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र के रामनगर विस्तार में रामायण के रचयिता भगवान श्री महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया गया इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें सैकड़ो लोगों ने पुष्प अर्पित किऐ तथा उनके बताऐ मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया तत्तपश्चात विशाल भण्डारे का आयोजन भी किया गया।
उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुऐ अनूप सागर ने कहा कि आज देश में कुछ देश तोड़क ताकतें हमारे महान सन्तों, महापुरुषों, बहुजननायकों का इतिहास मिटाने का गहरा षड्यंत्र कर रही है ताकि भविष्य में पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों को कमजोर करके उन्हें फिर से गुलाम बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि देश के नौजवानों को सांप्रदायिक ताकतो के इस कुचक्र को समझाना पड़ेगा तथा अपने सन्तों, महापुरुषों, बहुजननायकों के आदर्शों पर चलकर अपने इतिहास को बचाना होगा।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष   श्री अखिलेश यादव जी तथा समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 राहुल भारती जी ने च्ण्क्ण्।ण् (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का गठन किया है जो आने वाले समय में देश से सांप्रदायिक ताकतों को उखाड़ फेंकने का काम करेगा।
इस अवसर पर कपिल गहलौत, दीपक बेदी, सोनू बेदी, सागर चंदेल, अनिल शील, सुनील शील, गौरव सागर, आकाश सागर, भारत सागर राहुल सागर, नन्हे पहलवान, योगेंद्र पहलवान, अनीता सागर, यितेंद्र कुमार ‘कुक्कू’, कलीराम तोमर, बालू राम कटारिया, मैमफूल कटारिया, काजल कटारिया, सर्वन कटारिया, नीति सिंह, सर्वानीका कटारिया, युग कटारिया आदि ने भी भगवान श्री महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button