दिल्ली के ज्वाला नगर में तीन मंजिला मकान ढहा, मलबे में दबकर कई लोग घायल

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में ज्वाला नगर में तीन मंजिला मकान गिर गया। मकान के मलबे में दबकर तीन लोग घायल हो गए। वहीं, मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया कि ज्वाला नगर में तीन मंजिला मकान गिरने से अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल दमकल की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर को दो कॉल आए, जिनमें घर गिरने से कई लोगों के मलबे में फंसे होने की बात कही गई। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पता चला कि अवनीश पुत्र लेफ्टिनेंट मनबीर सिंह का ज्वाला नगर के गली नंबर 6 में मकान है।
अवनीश ने पुलिस को बताया कि वे घर की तीसरी मंजिल पर हॉल बना रहे थे और आज नया बना हुआ स्ट्रक्चर यानी छत गिर गई। हादसे में तीन पुरुष और एक महिला घायल हुए हैं। घायलों में दो परिवार के सदस्य और 2 मजदूर हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button