धनखड़ ने राष्ट्रपति मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर दी बधाई

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच दृढ़ संबंधों का प्रतिबिंब करार दिया। द्रौपदी मुर्मू को सोमवार को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार से सम्मानित किया गया। सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया।
धनखड़ ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम में वहां के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार से सम्मानित किए जाने पर बधाई। यह भारत के राष्ट्रपति के दूरदर्शी नेतृत्व का प्रमाण और दोनों देशों के बीच दृढ़ संबंधों का प्रतिबिंब है।’’ राष्ट्रपति मुर्मू सूरीनाम के दौरे पर हैं। सूरीनाम में भारतीयों के आगमन की 150वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button