अयोध्या में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बंदर को कुर्सी पर बैठाकर एसएचओ ने दी सलामी

On the occasion of Independence Day in Ayodhya, SHO saluted a monkey by making it sit on a chair

अयोध्या/उत्तर प्रदेश। अयोध्या से आई तस्वीर ने विवाद शुरू कर दिया है। इस तस्वीर में ऑफिस की कुर्सी पर एक बंदर को बैठे और पुलिस अधिकारी के सलामी देते देखा जा सकता है। इस तस्वीर को लेकर सवाल किया जाने लगा कि यह आस्था है या फिर अपमान? प्रभु श्रीराम की नगरी से आई इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है। फोटो राम जन्मभूमि थाना क्षेत्र का है। राम जन्मभूमि थाना क्षेत्र के प्रभारी देवेंद्र पांडेय के बंदर को सलामी दिए जाने का मामला गरमा गया है।
राम जन्मभूमि थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय के बंदर को सलामी दिए जाने का मामला गरमा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी ने सुबह को बंदर को लेकर थाने पहुंचे। अपनी कुर्सी पर उसे बैठाया। इसके बाद उन्होंने बंदर को सलामी दी। दरअसल, आज देश 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के तिरंगे को सलामी दी जा रही है। वहीं, अयोध्या में थाना प्रभारी बंदर को सलामी देते दिख रहे हैं।
अवध में बंदरों को लेकर अलग ही आस्था का मसला दिखता है। अवध के राजा राम हैं। राम के सेवक के रूप में हनुमान की पूजा होती है। अयोध्या के रक्षक के रूप में हनुमान की पूजा होती है। ऐसे में प्रभु श्रीराम के परमभक्त हनुमान के प्रतीक के तौर पर राम जन्मभूमि थाने के प्रभारी ने बंदर को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सलामी दे दी। हालांकि, अब यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button