‘सबका साथ, सबका विकास’ ही हमारा मार्गदर्शक सिद्धांत, मुख्यमंत्री बनने के बाद बोले सुवेंदु

बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘सबका साथ, सबका विकास’ उनकी सरकार का मार्गदर्शक सिद्धांत होगा।

कोलकाता/एजेंसी। बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘सबका साथ, सबका विकास’ का दृष्टिकोण राज्य में नई भाजपा सरकार का मार्गदर्शक सिद्धांत होगा। अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दूसरे दिन राज्य सचिवालय नवान्न में अपनी पहली कैबिनेट की बैठक से पहले कोलकाता के साल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के साथ संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार साल्टलेक में प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने पर अधिकारी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उससे ठीक पहले अधिकारी ने साल्टलेक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भट्टाचार्य के निवास स्थान पर भी गए। वहां से दोनों नेता साथ में साल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद सैकड़ों लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘सबका साथ, सबका विकास’ हमारा मार्गदर्शक सिद्धांत होगा। इस दौरान भाजपा कार्यालय को फूलों से सजाया गया था। वहां जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का चित्र और ‘भारत माता’ की तस्वीर लगाई गई थी।
पार्टी कार्यालय में ‘जय श्रीराम’ के नारों के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधिकारी का 207 कमल के फूलों के साथ स्वागत किया, जो विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा जीती गई सीटों की संख्या के प्रतीक के रूप में किया गया था।
इस मौके पर विधाननगर के विधायक शरद्वत मुखर्जी सहित कई भाजपा विधायक और प्रदेश महासचिव लाकेट चटर्जी सहित सौमित्र खां मौजूद रहे। इससे पहले सुबह न्यूटाउन इलाके में स्थित अपने आवास से निकलते समय अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा कि, हमारे पास बहुत जिम्मेदारियां हैं। हमें लोगों के लिए काफी काम करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button