फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: राखी बंधवाने जा रहे बाइक सवार तीन युवकों की मौत

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले में खखरेरू थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गेरिया के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होने के कारण बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जनपद कौशांबी के कनवार गांव के ननका का पुरवा के रहने वाले अंकुश यादव पुत्र हरिश्चंद्र यादव, मनजीत यादव, अनिल कुमार पुत्र जयपाल बाइक से रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष पर राखी बंधवाने के लिए तेंदुआ गांव जा रहे थे।
मुबारकपुर गेरिया गांव से 300 मीटर पहले मोड आ जाने की वजह से तेज रफ्तार बाइक सवार युवक अनियंत्रित हो गए और सामने विद्युत पोल को बचाने के प्रयास में रोड पर गिर गए। हेलमेट न लगा होने के कारण तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोट लगी। जिसके चलते घटना स्थल पर ही तीनों युवकों ने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button