हैवानियत! दो बुजुर्ग अय्यूब-इनाम ने मासूम बच्चियों के प्राइवेट पार्ट छू कर किया किस,मचा बवाल

Brutality! Two elderly men Ayub-Inam touched the private parts of innocent girls and kissed them, causing a ruckus

हापुड़/उत्तर प्रदेश। हापुड़ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां पर सिटी कोतवाली क्षेत्र के सिकंदर गेट इलाके में दो बुजुर्गों ने दो मासूम बच्चियों के साथ अश्लील हरकत की है। आरोप है कि पिता की उम्र के बुजुर्गों ने झूला झुलाने के बहाने बच्चियों के प्राइवेट पार्ट्स को छुआ और किस भी किया। यह पूरी घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में स्थानीय पुलिस कार्रवाई कर रही है। मासूम बच्चियों के साथ गंदी हरकत करने वाले आरोपियों के नाम अय्यूब और इनाम इलाही बताए जा रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया है। उसने बताया है कि शुक्रवार दोपहर उसकी 5 वर्षीय बेटी खेलने के लिए घर से बाहर निकली थी। आरोपी बच्चियों को पैसे देने का लालच देकर सुनसान इलाके में ले गए थे। बच्चियों की किस्मत अच्छी थी कि उन्हें मोहल्ले के एक युवक ने पहचान लिया। युवक ने आरोपियों के करतूत की वीडियो बना ली। मासूम बच्चियों को उन बुजुर्गों के चंगुल से बचाकर परिवार वालों को जानकारी दी।
बताया गया कि काफी समय बीत जाने के बाद बच्ची घर नहीं लौटी तो उसकी आस-पास तलाश की गई। तमाम कोशिशों के बाद भी बच्ची मोहल्ले में नहीं मिली। थक हार कर परेशान हालत में परिजन बच्ची को ढूंढ रहे थे, तभी उन्हें रास्ते में मोहल्ले के एक युवक के साथ दो बच्चियां आती हुई दिखाई दी। उस युवक के साथ उनकी 5 साल की बच्ची और पड़ोसी की 7 साल की बच्ची थी।
युवक ने परिजनों को एक वीडियो दिखाया और बताया कि अय्यूब और इनाम इलाही नाम के दो बुजुर्ग बच्चियों के साथ सुनसान इलाके में गंदी हरकतें कर रहे थे। वह दोनों बच्चियों को उनसे बचाकर लाया है। मामले की जानकारी के बाद लोगों में रोष फैल गया।
घटना की जानकारी जानने के बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। उपनिरीक्षक विवेक चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button