Karnataka Election: बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, शिगगांव से लड़ेंगे बोम्मई, येदियुरप्पा के बेटे को भी टिकट

नई दिल्ली । भाजपा ने कर्नाटक चुनाव के लिए 189 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। सीएम बसवराज बोम्मई शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा ने कहा कि भाजपा नयी पीढ़ी के नेतृत्व के पक्ष में है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की 189 उम्मीदवारों की पहली सूची में 52 नये चेहरे, 8 महिलाएं है। कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा के 189 उम्मीदवारों वाली सूची में 32ओबीसी उम्मीदवार, 30 अनुसूचित जाति, 16 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बी वाई विजयेंद्र अपने पिता के शिकारीपुरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि अपनी पारंपरिक चिकमगलूर सीट से उम्मीदवार होंगे। कर्नाटक के मंत्री आर अशोक, कनकपुरा में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव, साथ ही वह एक और सीट से चुनाव लड़ेंगे। राज्य के मंत्री बी श्रीरामुलु बेल्लारी ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ेंगे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ सुधाकर के चिक्काबल्लापुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। राज्य के मंत्री डॉ. अश्वथनारायण सीएन मल्लेश्वरम सीट से चुनाव लड़ेंगे। राज्य के मंत्री आर अशोक 2 सीटों- पद्मनाभनगर और कनकपुरा से चुनाव लड़ेंगे।वी सोमन्ना वरुणा सीट से कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वी सोमन्ना भी चामराजनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

छवि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button