अनूपगढ़ में ईंट भट्ठे पर 18 साल की युवती से दुष्कर्म-हत्या, श्रमिकों ने हाईवे जाम किया

श्रीगंगानगर/राजस्थान। राजस्थान के अनूपगढ़ क्षेत्र के गांव 87 जीबी स्थित फौजी ईंट भट्ठे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भट्ठे पर बनी पानी की डिग्गी में एक 18 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध हालात में मिला। युवती अपने भाई और मां के साथ यहीं मजदूरी का काम कर रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और अन्य श्रमिक मौके पर पहुंचे और शव को डिग्गी से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। मृतका के भाई संतोष ने ईंट भट्ठे पर कार्यरत मजदूर राजकुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बहन के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। संतोष के अनुसार, रात करीब एक बजे जब वह उठा तो उसकी बहन बिस्तर पर नहीं मिली। काफी तलाश के बाद तड़के करीब तीन बजे उसका शव डिग्गी में तैरता हुआ नजर आया। तलाशी के दौरान युवती के कपड़ों से आरोपी की दो फोटो मिलने का दावा भी किया गया है।
घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित श्रमिक लाठी-डंडों के साथ नेशनल हाईवे 911 पर उतर आए और सड़क को जाम कर दिया। सूचना पर एएसआई कालूराम मीणा सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और श्रमिकों को समझाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस की समझाइश के बाद जाम खुलवाया गया।

Latest Anupgarh News (अनूपगढ़ न्यूज़): पढ़ें 19 जनवरी के ताज़ा समाचार दैनिक  भास्कर पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button