थाने का सिपाही ही शराब तस्कर तो डर काहे का, राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल ने रचा गजब खेल

भीलवाड़ा,(राजस्थान)। भीलवाड़ा में एक बार फिर पुलिस की खाकी वर्दी पर दाग लगने का मामला सामने आया हैं। आबकारी विभाग ने बुधवार को एक ढाबे पर छापा मारकर तो यहां अवैध शराब बरामद हुई। इसके बाद खुलासा हुआ कि वह शराब ढाबा मालिक को एक सिपाही उसे बेच गया था, जो पुलिस की ओर से जप्त की गई थी।
भीलवाड़ा के जिला आबकारी अधिकारी लोकेश जोशी ने बताया कि हमें मुखबिर से सूचना मिली थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर एक दुकान जोगणिया रेस्टोरेंट के मालिक राहुल मलावत अवैध शराब विक्रय कर रहे हैं । आबकारी टीम ने आबकारी निरीक्षक मुकेश वैष्णव के नेतृत्व में ढाबे पर छापा मारकर हरियाणा में बिक्री वाली 5 पेटी अवैध बीयर और 3 पेटी रॉयल स्टैग शराब के पव्वे, जो पंजाब में बिक्री के लिए थे, वो बरामद किए। जिला आबकारी अधिकारी जोशी ने ढाबा मालिक से पूछताछ के बाद उन्हें यह हैरान करने वाली जानकारी मिली।जोशी के अनुसार पूछताछ में पता चला है कि उक्त अवैध शराब पुर पुलिस थाने में पकड़ी गई थी। उनमें से वहां के सिपाही हनुमान जाखड़ ने खुद यहां आकर बेची है।
पुलिसकर्मी को किया गया लाइन हाजिर
ढाबा मालिक ने आबकारी विभाग को बताया कि पुलिस के सिपाही ने बीयर की पेटी ₹1000 के हिसाब से और शराब की पेटी ढाई हजार रुपए के हिसाब से उसे बेची थी। जबकि बाजार में बीयर की पेटी का मूल्य 16 सौ से 18 सौ रुपये है। आबकारी विभाग के अधिकारी के अनुसार इस संबंध में दो व्यक्तियों राहुल मलावत और दुर्गा लाल मीणा को गिरफ्तार किया है। साथ ही सिपाही हनुमान जाखड़ के खिलाफ अनुसंधान जारी है। इधर, भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने बताया कि आबकारी विभाग से सूचना मिलने के बाद पर थाने के पुलिसकर्मी हनुमान जाखड़ को लाइन हाजिर कर दिया गया है और अभी जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button