‘जेल नहीं जाना है तो मेरे साथ संबंध बनाओ’, बिहार का मनचला दारोगा मोहम्मद बलाल खान
'If you don't want to go to jail, then have a relationship with me', Bihar's flirtatious police inspector Mohammad Balal Khan

- बिहार में दारोगा की गंदी हरकत करते वीडियो सामने आया
- समस्तीपुर के पटोरी थाने में तैनात दारोगा पर गंभीर आरोप
- दारोगा मोहम्मद बलाल खान पर युवती से गंदी हरकत करते वीडियो
- युवती एक मामले में आरोपी, पूछताछ के बहाने मकान में बुलाया
समस्तीपुर/बिहार। ‘जेल नहीं जाना है तो मेरे साथ संबंध बनाओ।’ बिना लाग-लपेट के दारोगा ने लड़की के सामने सीधे-सीधे शर्त रखी। मगर, लड़की दारोगा से होशियार निकली उसने पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। समस्तीपुर जिले के पटोरी थाने में तैनात दारोगा मोहम्मद बलाल खान पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। ये युवती एक मामले में आरोपी है और दारोगा मोहम्मद बलाल खान उस मामले की जांच कर रहे हैं। आरोप है कि दारोगा ने पूछताछ के बहाने युवती को पहले थाने बुलाया और फिर अपने किराए के घर ले गया, जहां उसने उसके साथ सेक्स की डिमांड की। गंदा काम करने की कोशिश की। युवती ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
पटोरी थाने में तैनात दरोगा मोहम्मद बलाल खान पर एक युवती के साथ छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। युवती किसी मामले में आरोपी है और दारोगा उसी मामले की जांच कर रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि दारोगा ने उसे पहले फोन पर मामले से जुड़ी बातें पूछी, जिससे उसे डर लगने लगा। कुछ दिन बाद दारोगा ने उसे थाने बुलाया और फिर अपने किराए के मकान में ले गया। वहां उसने मदद करने के बहाने अश्लील हरकतें की और गंदा काम करने की कोशिश की।
इस घटना से जुड़े वीडियो में दिख रहा है कि दारोगा मोहम्मद बलाल खान ने कमरे का दरवाजा बंद करके युवती के साथ जबरदस्ती की और अश्लील हरकतें की। युवती का कहना है कि उसने खुद यह वीडियो वायरल नहीं किया है। उसे तब पता चला जब उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। इस घटना से इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग आरोपी दारोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। खाकी की आड़ में महिला से बलात्कार का वीडियो वायरल हो रहा है।
हालांकि, परिपूर्ण न्यूज़ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मगर, पटोरी थाने में तैनात दारोगा मोहम्मद बलाल खान ने अपनी गलती मानी है, उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत शर्म आ रही है। पटोरी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बीके मेधावी ने कहा कि मीडिया में सामने आने तक उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी और उन्होंने गहन जांच का भरोसा दिलाया। प्रशासन ने भी दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई का वादा किया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है और अधिकारियों ने दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।




