लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही भारती सर्वजन हिताय सेवा फाउंडेशन

उप-जिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने झाड़ू बनाने के लघु उद्योग का किया शुभारम्भ

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश। भारत के सबसे बड़े भ्रष्टाचार मुक्त संगठन भारती सर्वजन हिताय सेवा फाउंडेशन के द्वारा आम जनता को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झाड़ू बनाने के लघु उद्योग का शुभारंभ किया गया है। भारती सर्वजन हिताय सेवा फाउंडेशन अधिक से अधिक गरीब लोगों को रोजगार उपलब्ध करवा कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है। उप-जिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने मुख्य अतिथि के रूप में भारती सर्वजन हिताय सेवा फाउंडेशन की ओर से आजमगढ़ के प्राचीन रजादेपुर मठ में झाड़ू बनाने के लघु उद्योग का फीता काटकर शुभारम्भ किया। रजादेपुर मठ के मठाधीश एवं भारती सर्वजन हिताय सेवा फाउंडेशन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत शिवसागर भारती द्वारा उप-जिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार का माल्यार्पण एवं शाल पहनाकर स्वागत किया गया।

उप-जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार गंगवार ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार गरीब लोगों को आगे बढ़ाने, मजबूत बनाने, आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारती सर्वजन हिताय सेवा फाउंडेशन द्वारा शरू किए गए झाड़ू बनाने के लघु उद्योग में गरीब लोगों को मंच प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने और आत्मनिर्भर बनाने के की दृष्टि से नवाचार करते रोजगार को बढ़ावा दिया जाना आवश्यक है।
भारती सर्वजन हिताय सेवा फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत शिव सागर भारती ने कहा कि लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से झाड़ू बनाने के लघु उद्योग का शुभारंभ किया गया है। महंत शिव सागर भारती ने कहा कि भारती सर्वजन हिताय सेवा फाउंडेशन का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को इस लघु उद्योग से जोड़कर रोजगार उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन द्वारा जल्द ही और कई नए लघु उद्योगों का शुभारंभ भी किया जाएगा। जिससे क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। महंत शिवसागर भारती ने अपना बहुमूल्य समय प्रदान कर लघु उद्योग का शुभारंभ करने हेतु उप-जिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार एवं संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया। लघु उद्योग के शुभारंभ के अवसर पर भारती सर्वजन हिताय सेवा फाउंडेशन के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button