कानपुर में 40 साल से फरार चार लोगों की हत्या का आरोपी गोंडा से गिरफ्तार

कानपुर/उत्तर प्रदेश। बंगाली मोहाल में 43 साल पहले हुई हत्या के 70 वर्षीय आरोपित को फीलखाना थाना पुलिस ने गोंडा से गिरफ्तार किया। वह वर्ष 1985 से वांछित था। वह अपना नाम बदलकर रह रहा था। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि वर्ष 1982 में कोतवाली के बंगाली मोहाल में चार लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या की थी।
चारों आरोपित जेल चले गए थे, लेकिन चौथा आरोपित बंगाली मोहाल निवासी प्रेम कुमार उर्फ पप्पू उर्फ प्रेम प्रकाश जमानत मिलने के बाद फरार हो गया था। वर्ष 1985 में हाईकोर्ट में क्रिमनल अपील हुई थी। उसका गैर जमानती वारंट भी जारी हुआ। कोर्ट के आदेश के बाद फीलखाना थाना पुलिस ने प्रेम कुमार को मुखबिर की मदद से गोंडा के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बटोरा कटेला तालाब विरतिहनपुरवा लोहांगी स्थित घर से गिरफ्तार किया। वह बंगाली मोहाल का घर छोड़ गोंडा के घर में छिपा हुआ था।




