आजमगढ़ कलेक्ट्रेट में हुआ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, फहराया दिया उल्टा तिरंगा

Insult of national flag in Azamgarh Collectorate, tricolour hoisted upside down

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश। शासन की ओर से 13 अगस्त से हर घर तिरंगा कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है, जिसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार डीएम की अध्यक्षता में बैठक भी हुई। बैठक के दूसरे ही दिन कलेक्ट्रेट भवन पर उल्टा तिरंगा फहराया हुआ देखा गया, जिसे लेकर लोगों में चर्चा का बाजार गर्म हो गया। लोगों के दिलों में राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावना को जगाने के लिए शासन की ओर से हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारी ही इसे लेकर गंभीर नहीं हैं।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट भवन पर कर्मचारियों ने तिरंगा झंडा को उल्टा फहरा दिया। जबकि प्रतिदिन यह तिरंगा कलेक्ट्रेट पर फहराया जाता है और शाम के समय उतारा भी जाता है। अगर किसी कर्मचारी ने इसे उल्टा फहरा भी दिया तो किसी जिम्मेदार ने इसे देखने की जहमत नहीं उठाई। लोगों की नजर जब इस पर पड़ी तो लोग इसे लेकर चर्चा करने लगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button