राजा अगामेमोन का मौत मुखौटा: एक सोने का मास्क जिसने एक्सपर्ट को किया हैरान

Death Mask of King Agamemnon: A gold mask that baffled experts

एथेंस/एजेंसी। ग्रीस में खोजे गए प्राचीन सोने के मास्क की आर्कियोलॉजिस्ट के बीच दशकों से चर्चा रही है, इसे पौराणिक राजा अगामेमोन का मुखौटा भी माना जाता है। इस मास्क की जिस पुरातत्वविद् ने मुखौटे की खोज की थी, उसका मानना था कि ये ट्रोजन युद्ध के वास्तविक होने का प्रमाण है। इसको दक्षिणी ग्रीस में एक पुरातात्विक स्थल माइसीने से खोजा गया था। माना जाता है कि एक आदमी के चेहरे पर पहनाने के लिए सोने से तैयार ये मुखौटा 1500 ईसा पूर्व बनाया गया था।लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मुखौटा जर्मन पुरातत्वविद् हेनरिक श्लीमैन को 1876 में दक्षिणी ग्रीस के माइसेने पुरातात्विक स्थल पर कांस्य युग के मकबरे की खुदाई के दौरान मिला था। श्लीमैन का मानना था कि ये पौराणिक राजा अगामेमोन के शव के साथ था, जिन्होंने होमर के इलियड में ग्रीक घेराबंदी का नेतृत्व किया था। अगेम्नोन ने माइसीने पर शासन किया था और तब से इसे ‘मास्क ऑफ अगेम्नोन’ के रूप में जाना जाता है।
इस मास्क की कलात्मक शैली और पेलोपोनिस प्रायद्वीप पर पुरातात्विक स्थल के बाद के अध्ययनों से पता चलता है कि ये मुखौटा करीब 1500 ईसा पूर्व में बनाया गया था। ऐसे में यह एगेमेमोन के अस्तित्व में आने से सैकड़ों साल पहले बना था। कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि इसे 1500 ईसा पूर्व से और भी पहले बना लिया गया था।
मुखौटा सोने की एक पतली शीट से बना है, इसे किसी शख्स के जिंदा रहते हुए ही उसके चेहरे की नाप से बनाया गया होगा और उसके मरने पर पहनाकर दफनाया गया होगा। इसलिए इसे मौत का मुखौटा भी कहा जाता है। ये मुखौटे जिस शाही मकबरे में मिले, उसमें आठ लोगों के अवशेष थे। इन सभी के पास हथियार थे लेकिन केवल पांच ने सोने के मुखौटे पहने थे। पुरातत्वविदों का मानना है कि ये मरने वालों की शाही स्थिति का संकेत हो सकता है।
माइसेनियन कांस्य युग के लोग थे, जो 1750 ईसा पूर्व के बाद पूरे दक्षिणी ग्रीस में रहते थे। वे ग्रीक का प्रारंभिक रूप बोलते थे और उनकी सभ्यता क्रेते की मिनोअन सभ्यता से प्रभावित थी। श्लीमैन का मानना था कि माइसीनियन अवशेष ट्रोजन युद्ध की ऐतिहासिक वास्तविकता दिखाते हैं। कुछ पुरातत्वविदों को लगता है कि माइसीनियन सभ्यता 1200 ईसा पूर्व में उत्तर कांस्य युग के पतन के दौरान समाप्त हो गई थी, जबकि ट्रोजन युद्ध इसके सैकड़ों साल बाद हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button