मौलवी पर 10 साल की बच्ची से रेप का आरोप, मस्जिद में पढ़ने जाती थी बालिका

आगरा,(उत्तर प्रदेश)। आगरा में एक मौलवी ने शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। मौलवी पर आरोप है कि उसने एक 10 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म किया है। जब बालिका की मां पूछताछ के लिए गई तो मौलवी उसे चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी मौलवी के खिलाफ रविवार को थाना शाहगंज में केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी मौलवी की तलाश की जा रही है।
थाना शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली एक 10 साल की बालिका तेलीपाड़ा मस्जिद में पढ़ाई करने जाती थी। थाना प्रभारी जसवीर सिरोही ने बताया कि मूलरूप से हाथरस, सादाबाद का रहने वाला मौलवी अतीब उम्र (27 वर्ष) मस्जिद में रोजाना पढ़ाता था। शनिवार को एक बालिका ने अपनी मां को बताया कि मौलवी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। उसकी मां ने शिकायत दर्ज कराई है। मौलवी मौके से फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

थाना शाहगंज की मस्जिद में बालिका के साथ हुई दरिंदगी से क्षेत्रीय लोगों में उबाल है। शनिवार को इस घटना में थाना शाहगंज पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज किया था, लेकिन बच्ची के साथ दुष्‍कर्म हुआ है। जब इसकी जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को हुई तो अगले दिन रविवार को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला आया है। मालवी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button