कानपुर सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद समेत 40 लोगों पर मुकदमा दर्ज

भारत बंद का ऐलान कर जबरन बंद करा रहे थे दुकानें

कानपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के कानपुर में एकता चौकी प्रभारी ने कोतवाली में सपा महानगर अध्यक्ष फजल महमूद समेत 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। फजल महमूद पर आरोप है कि बीते 21 अगस्त को भारत बंद का आवाहन किया गया था। सपा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में बिना अनुमति के प्रदर्शन किया जा रहा था। इसके साथ ही जबरन दुकाने बंद कराई जा रही थीं, जबकि शहर में धारा में 163 बीएनएसएस लागू है।
कोतवाली क्षेत्र स्थित नवीन मार्केट में समाजवादी पार्टी का कार्यालय है। बीते 21 अगस्त को भारत बंद का आवाहन किया गया था। सपा महानगर अध्यक्ष फजल महमूद के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए जा रहे थे। सपाईयों पर आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान जबरन दुकाने भी बंद कराई जा रही थीं।
एकता चौकी प्रभारी प्रेम प्रकाश मिश्रा और हमराही अभय प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को बिना अनुमति के प्रदर्शन करने से रोकने का प्रयास किया। रोकने के बाद भी सपा कार्यकर्ता और नेता नहीं माने। इसके साथ ही जबरन दुकानदारों की दुकाने बंद कराने लगे। इस दौरान भी सपा कार्यकर्ताओं को रोका गया।
बिना अनुमति के प्रदर्शन करने के मामले में सपा महानगर अध्यक्ष फजल महमूद, बंटी सेंगर, शैलेंद्र यादव, नंदलाल जायसवाल, आनंद शुक्ला, परमवीर सिंह, रजत मिश्रा, दीपा यादव, दीपिका मिश्रा, दीपसिखा सिंह, अर्पित त्रिवेदी, दीपक खोटे, अरमान खान, नवीन जय, सुलेखा यादव, पूजा यादव, सिंपल सिंह, दीप्ती सिंह, अनीता वर्मा, संगीता सिंह, इसरत इराकी, राजेंद्र जायसवाल, रामू वर्मा, अजय श्रीवास्तव, नीरज गुप्ता, आसिफ सिद्दकी, मोनू पाल, रजत सिंह, सलमान शेख, मोहन कुरील, दीपू बाजपेई समेत सात से आठ अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button