गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल से नवजात का अपहरण कर ले जाने वाले गैंग का पर्दाफाश
Gang that kidnapped a newborn from Ghaziabad's MMG hospital exposed

गाजियाबाद। गाजियाबाद में एमएमजी अस्पताल के बाहर से चार माह के मासूम को ऑटो में बैठी महिला चालक के साथ लेकर फरार हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
वहीं, गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपितों के पास से बच्चे को बरामद कर लिया है। डीसीपी सिटी राजेश कुमार के मुताबिक, महरौली निवासी विक्की की पत्नी सृष्टि अपने पड़ोस में रहने वाली जिस युवती कविता के साथ अस्पताल आई थी, उसी ने अपनी मां के कहने पर बच्चे का अपहरण करने में सहयोग किया।
पुलिस की जांच में पता चला कि कविता की मां फूलबाई ने अपने प्रेमी लतीफ के साथ मिलकर बच्चे के पैदा होने के बाद से ही अपहरण की योजना बना ली थी।पुलिस के अनुसार, अपहरण में संजय नगर निवासी ऑटो चालक लोकेश अरोड़ा और उसकी पत्नी कविता अरोड़ा ने सहयोग किया। लतीफ ने साढ़े तीन लाख रुपये में बच्चे का सौदा दिल्ली में कर लिया था। इससे पूर्व लतीफ मधुबन बापूधाम क्षेत्र से मार्च में एक बच्चे की चोरी में भी शामिल रहा है। पुलिस लतीफ की तलाश कर रही है।




