दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सिगरेट देने से मना करने पर शख्स को 2 लोगों ने मारा चाकू

 

राजीव कुमार गौड़,(दिल्ली ब्यूरो)। राजधानी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सिगरेट न देने पर एक 22 वर्षीय युवक को 2 लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना 28 अप्रैल को रात करीब 11:15 बजे ई-3 ब्लॉक नंद नगरी पार्क के पास हुई। पुलिस का कहना है कि फहीम पार्क में घूम रहा था तभी 2 व्यक्ति उसके पास आए और उन्होंने फहीम से सिगरेट मांगी। इस पर पीड़ित ने सिगरेट देने से इनकार कर दिया तो उन्होंने उसे चाकू मार दिया।

पीड़ित की शिकायत के बाद हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया था और मामले की जांच शुरू कर दी थी। बाद में सूचना के आधार पर 2 आरोपित को पकड़ लिया गया है, जिनकी पहचान रविंदर और चेतन उर्फ लकी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि करीब 5 महीने पहले दोनों गुटों के बीच मामूली सी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button