दिल्ली के आदर्श नगर में तेंदुए ने मचाया कोहराम,एक के हाथ का नोच डाला मांस, दो अन्य घायल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके के जगतपुर गांव में एक तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल हो गए। जैसे ही पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी मिली वो जंगल विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच गई है। गांव के तेंदुए में घुस जाने के कारण दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों में घुस गए हैं। वन विभाग ने काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया है।
इससे पहले तेंदुए के हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। घायल होने वालों में जगतपुर गांव के महेंद्र, आकाश और रामपाल हैं। वन विभाग के 7 जवान और दमकल विभाग के जवान स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर तैनात किए गए थे। भीड़ देखकर तेंदुआ एक कमरे में जा घुसा था। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग, दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस ने मिलकर ऑपरेशन किया।
दरअसल, जैसे ही गांव में तेंदुए की घुसने की खबर आई। लोग उसे भगाने की कोशिश करने लगे। भारी भीड़ देखकर तेंदुआ हिंसक हो गया और उसने एक शख्स के हाथ को बुरी तरह नोंच डाला। शख्स को तेंदुए ने बुरी तरह घायल कर दिया है। तेंदुए के गांव में घुसने की खबर के बाद भारी संख्या में भीड़ जुट गई है। दिल्ली पुलिस लोगों को पीछे हटाकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई थी। गौरतलब है कि पहले भी ग्रेटर नोएडा में तेंदुए देखा गया है। दिल्ली के इस इलाके में तेंदुए पहली बार देखा गया है।




