मेरठ की चाट को मिली नई पहचान: नमो भारत स्टेशन से लेकर शेफ संजीव कपूर तक गूंजा आबूलेन का स्वाद

मेरठ/उत्तर प्रदेश। मेरठ जिले की मशहूर चाट, जो दशकों से शहर की पहचान रही है, एक बार फिर चर्चा में है। इस बार कारण है, नमो भारत स्टेशन की दीवारों पर बनी रंगीन कलाकृति और मशहूर शेफ संजीव कपूर का वायरल वीडियो, जिसमें उन्होंने मेरठ की आबूलेन की चाट की तारीफ की है। यह सिर्फ एक व्यंजन नहीं, बल्कि मेरठ की परंपरा और स्वाद की आत्मा है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने जब नमो भारत स्टेशनों को स्थानीय पहचान देने की योजना बनाई, तब मेरठ की क्रांति, नौचंदी मेला और खेल सामग्री के साथ-साथ मेरठ की चाट भी उनके अध्ययन का हिस्सा बनी। इसके बाद स्टेशन की दीवारों पर एक खूबसूरत कलाकृति बनाई गई, जो इस शहर के जायके की याद दिलाती है। रंगों से सजी यह कलाकृति यात्रियों को बताती है कि मेरठ सिर्फ खेल सामग्री और क्रांति की धरती नहीं, बल्कि स्वाद का भी घर है।
शेफ संजीव कपूर ने की आबूलेन की चाट की तारीफ
हाल ही में एक इंटरव्यू में मशहूर शेफ संजीव कपूर ने मेरठ की आबूलेन की चाट का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वहां की सोंठ वाली चटनी, जो लकड़ी के चम्मच से डाली जाती है, चाट को एक अलग ही पहचान देती है। उनका यह बयान इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इससे मेरठ की चाट को देश भर में फिर से चर्चा मिल रही है।
मेरठ के फेमस चाट विक्रेता बताते हैं कि खानदानी काम है और अपने बुजुर्गों की इस पारंपरिक तरीके को अपनाते हुए चाट को बनाया जाता है। जैसे बुजुर्ग पहले चाट के मसालों को इमाम दस्ते में कूटकर तैयार करते थे और सोंठ की चटनी का स्वाद बिल्कुल वैसा ही रखा गया है, जैसा पहले था। मेरठ की चाट खाने के लिए कि संजीव कपूर, सीआईडी और महाभारत के कलाकारों से लेकर थ्री इडियट्स फिल्म के टीम सदस्य तक आ चुके हैं।
आबूलेन व्यापार संघ मेरठ छावनी परिषद के साथ मिलकर इस बार दीपावली के मौके पर 18 और 19 अक्टूबर को आबूलेन में फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। प्रमोशन फार यू संस्था और स्थानीय व्यापार मंडल के सहयोग से आयोजित इस फेस्टिवल में मेरठ की पारंपरिक चाट के साथ-साथ कई अन्य स्थानीय व्यंजन भी परोसे जाएंगे। यह आयोजन मेरठ शहरवासियों के लिए यादगार बनेगा।

Meerut Chaat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button