अयोध्या में मरीज के हाथ-पैर बेड से बांधे, शुगर के पेशेंट को डॉक्टरों ने समझा मनोरागी…तोड़ा दम

अयोध्या/उत्तर प्रदेश। अयोध्या में जिला अस्पताल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भर्ती मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी पहचान बीकापुर के सराय भनौली निवासी शालिग राम (51) के रूप में हुई। मृतक मरीज के घर वालों ने बताया कि शालिग राम बावर्ची का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। वह हाई शुगर के मरीज थे। उन्हें अयोध्या धाम के श्रीराम अस्पताल से रेफर कर जिला अस्पताल में मनो रोगी के रूप में भर्ती कर लिया गया था।
जबकि वह मनो रोगी नहीं हाई शुगर के मरीज थे। उनके सामने खाना भी रखा हुआ था। लेकिन, हाथ पैर बंधा होने कारण खाना भी नहीं खाया। उनकी मौत हो गई। जब इसकी सूचना घर वालों को मिली तो कोहराम मच गया।
जिला अस्पताल की लापरवाही का ये आलम रहा कि उनका सही इलाज करने की बजाय हाथ पैर बांध कर एक ऐसे वार्ड में रख दिया गया जो निषप्रायोज्य था, जहां पर कोई मरीज भर्ती नहीं था, उनके सामने खाना तो रख दिया गया लेकिन हाथ बांध दिए गए, भूख लगने पर भी आखिर वह खाना कैसे खाते, भूखे पेट थाली को निहारते रहे और फिर दम तोड़ दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button