कानपुर में छात्रा से अभद्रता पर हुई थी पिटाई, नाराज स्‍टूडेंट ने टीचर और छात्रा पर चलाई गोली, घायल

कानपुर/उत्तर प्रदेश। कानपुर टीचर की पिटाई से नाराज दो छात्रों ने उस पर शुक्रवार को देशी तमंचे से फायर कर दिया। इसमें शिक्षक और बगल में खड़ी छात्रा घायल हो गई। इस सनसनीखेज घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस कमिश्नर आर के स्वर्णकार ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी छात्रों की तलाश के लिए टीम का गठन किया है। वहीं, घायल शिक्षक और छात्रा को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित वंदे भारत तिराहे के पास भजनलाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोचिंग सेंटर है। सुबह 10 बजे से कोचिंग की क्लास शुरू होने वाली थी। इसी दौरान दो नाबालिग छात्रों ने शिक्षक विकास तिवारी पर फायर कर दिया। जिससे कोचिंग सेंटर में भगदड़ मच गई। शिक्षक विकास तिवारी और बगल में खड़ी छात्रा के बारूद के छर्रे लग गए। जिसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक बिठूर बहलोलपुर निवासी विकास तिवारी भजनलाल स्वतंत्रता सेनानी कोचिंग सेंटर में पढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि बदनपुर गांव निवासी नाबालिग छात्र ने एक छात्रा से बदसलूकी की थी। छात्रा ने इसकी शिकायत विकास तिवारी की थी। विकास तिवारी ने छात्र को जमकर फटकार लगाई थी और एक डंडा मारा था। इस मामले से छात्र खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। जिसकी वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया है।
घात लगाकर बैठै थे दोनों
शुक्रवार विकास तिवारी अपने सहयोगी शिक्षक के साथ इंस्टीट्यूट स्कूटी से पहुंचे थे। पहले से घात लगाए दोनों छात्र आए और गाली-गलौच करते हुए, शिक्षक पर फायर झोंक दिया। गनिमत रही कि गोली उनके लगी नहीं। इस घटना के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। विकास के गले, चेहरे पर छर्रे के निशान है। वहीं, छात्रा भी घायल है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
डीसीपी सेंट्रल विजय ढुल के मुताबिक चौबेपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले दो नाबालिग छात्रों ने जो आपस में चचेरे भाई हैं। दोनों ने मिलकर कोचिंग के टीचर पर तमंचे से फायर किया। जिमसें विकास तिवारी को हल्की चोटें आईं हैं। वहीं, उनके पीछे आ रही एक छात्रा को भी मामूली चोटें आईं हैं। दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दी गईं हैं। घायल की तरफ दी गई, तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button