राजस्थान में महिला को निर्वस्त्र कर उसके प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्ची
राजस्थान के खैरथल में घिनौनी वारदात,पीड़िता को ततारपुर हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

खैरथल/राजस्थान। खैरथल में एक महिला के साथ घिनौनी वारदात हुई है। कुछ लोगाें ने उसके साथ मारपीट की और उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी। यह घटना शनिवार शाम की है। पीड़िता के पति ने बताया कि गांव की ही कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपी उनके घर आ धमके और उसकी पत्नी, बेटी के साथ मारपीट करने लगी। मारपीट के दौरान ही महिलाओं ने पीड़िता को निर्वस्त्र कर उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी, जिससे वह बेहोश हो गई।
परिजनों ने पीड़िता को ततारपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां से उसे अलवर रेफर कर दिया गया। महिला के पति ने बताया, ‘घटना शनिवार की शाम की है, जहां पर उनके गांव की ही रहने वाले कुछ लोगों के साथ कहासुनी हो गई’। उन्होंने बताया, कहासुनी के बाद उनके घर पर आरोपी पहुंचे और घर पर मौजूद उसकी 16 साल की बेटी और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की. वहीं, मारपीट के दौरान ही महिलाओं ने पीड़ित को निर्वस्त्र करते हुए प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी।
ततारपुर थानाधिकारी अंकेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, महिला के परिजनों ने प्राइवेट पार्ट में मिर्ची की बात कही है। अभी नामजद मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
बदमाशों ने जिस समय महिला के साथ हैवानियत भरी घटना को अंजाम दिया। उस समय महिला का पति घर से बाहर था, जबकि वह और उसकी बच्ची घर में अकेले थे। इसका फायदा उठाकर ही बदमाशों ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान जब बदमाशों ने महिला पर हमला किया, तो बच्ची डर के मारे भाग गई।




